Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहू तहसील में तैनात पूर्व अहलमद की दुर्घटना में इलाज के दौरान हुई मौत, कर्मचारियों ने की शोकसभा

MARIYAHU. जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील में सहायक राजस्व अभिलेखाकार के पद पर तैनात ऊंचनी कला गांव निवासी अखिलेश सिंह नहीं रहे। उनकी एक दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लगभग 48 वर्ष के थे। उनके निधन की समाचार जैसे ही मड़ियाहू तहसील के कर्मचारियों को लगी उन्होंने तहसील के सभागार में इकट्ठे होकर नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की।
शाहगंज तहसील में तैनात सहायक राजस्व लेखाकार के पद पर तैनात अखिलेश सिंह अधिवक्ता एवं कर्मचारियों के बीच सामंजस्य बैठाकर काम करते थे, उनकी मिलनसारिता और व्यवहार लोगों में काफी अच्छी थी। श्री अखिलेश यादव वर्ष 2000 में मड़ियाहूं तहसील में फौजदारी अहलमद पद के साथ-साथ नकल नवीस भी रहे। इस दौरान अखिलेश सिंह अधिवक्ताओं के बीच काफी चर्चित रहे।
दो दिन पूर्व अखिलेश यादव अपने ड्यूटी पर शाहगंज गए हुए थे जहां पर बस से उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए लोगों ने उठाकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेज दिया। इलाज के दौरान देर रात उनका अस्पताल में ही निधन हो गया। गुरुवार की सुबह मड़ियाहूं तहसील में निधन की समाचार जैसे ही अधिवक्ता एवं कर्मचारियों को लगी तहसील में शोक की लहर दौड़ पड़ी, हर जुबा पर अखिलेश सिंह के व्यवहार कुशलता की चर्चा होने लगी। थोड़ी देर में ही तहसील के सभागार में नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं की शोकसभा आयोजित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा के दौरान नायब तहसीलदार संदीप सिंह के अलावा कर्मचारीगण भानु प्रकाश विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार मौर्य, अवधेश तिवारी, अब्दुल रहीम सिद्दीकी उर्फ मार्शल, श्याम बहादुर, राजवंत यादव एआरके, अखिलेन्दर सिंह, राजेंद्र सिंह, अधिवक्ताओं में अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, संतोष सिंह, अनिसुर्रहमान, मनीष यादव, नागेंद्र यादव, श्री प्रकाश मिश्रा, बृजराज चौरसिया समेत काफी संख्या में अधिवक्ता शोक सभा में शामिल हुए।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!