Breaking News

FIROZABAD. 40 हजार की रिश्वत लेते विद्युत जेई व सहयोगी गिरफ्तार

FIROZABAD. फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद विद्युत विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) राजेश पाल और उसके सहयोगी मुन्नेश कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गांव बूढ़ा भरथरा में आयोजित विद्युत शिविर के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा में एक मकान में संचालित परचून की दुकान पर विद्युत चोरी पकड़ी गई थी। आरोप है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज न कराने के एवज में जेई राजेश पाल ने दुकानदार से 75 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ।
शिकायतकर्ता ने करीब एक सप्ताह पूर्व एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता आज रिश्वत की रकम लेकर जेई से मिलने पहुंचा। जेई ने स्वयं रुपये न लेकर अपने सहयोगी मुन्नेश कुमार को आगे कर दिया। जैसे ही रुपये लिए गए, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया।
इसके बाद दोनों आरोपियों को अरांव थाना ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की सराहना की है। अधिकारियों ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!