MUFTIGANJ. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह के समय डिलेवरी आयी थी जिसमे मरीज को भर्ती करने के पहले हास्पिटल में उपस्थित नर्स द्वारा पैसे की मांग की चर्चा जोरो में चल रही है लग रहा है कि पैसा ही बच्चे की मौत कारण बन गया
मिली जानकारी के अनुसार निसान गांव निवासी जानमोहम्मद के भाभी को दूसरा बच्चा पैदा होने वाला था सुबह गुरूवार को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज पर लाए वहां भर्ती करने पहले वहां के स्टाप द्वारा पैसे की मांग किया गया वह गरीब परिवार पैसा लेकर गया नहीं था परिजन में से एक सदस्य गया और पैसे का इन्जाम करके आया तो पता चला कि बच्चा मर चुका है परिजन का कहना था बच्चे की आंख से ब्लड आया था डिलेवरी में लापरवाही बतीत पड़ रहा है सी एच सी के प्रभारी डा०एस के पटेल से फोन से बात करने पर उन्होने बताया कि बच्चा पेट में ही मर गया था मैं सुबह से क्षेत्र में था सुचना मिली है मैं एक जांच कमेटी बैठाउंगा यदि जांच में ऐसा कुछ आता है कार्यवाई करवाया जायेगा ।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी