JAUNPUR. जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में दस व्यक्तियों को निरोधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत पुलिस हिरासत में लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के निर्देशन में थाना बरसठी पुलिस के समक्ष विभिन्न ग्रामों से भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग थाना हाजा पर प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मारपीट की आशंका उत्पन्न हो गई।
पुलिस को अंदेशा हुआ कि यदि समय रहते कार्रवाई न की गई तो शांति भंग हो सकती है। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत निरोधात्मक हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भूमि विवाद से जुड़े विभिन्न मामलों में कुल 10 व्यक्तियों का चालान किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी