JAUNPUR. जौनपुर जिले की बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार की अपराह्न बारीगांव में एक स्कूल पर मारपीट करने पर चार युवकों को हिरासत में लेकर एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान न्यायालय भेज दिया है।
बरसठी थाना प्रभारी प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव की नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्तों को नोटिस तामिला हेतु थाना लाया गया था। इस दौरान अभियुक्तों द्वारा नोटिस पर हस्ताक्षर करने से इंकार करते हुए हंगामा किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने राज विश्वकर्मा, शिवम सरोज, समीर तथा आकाश यादव को धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत पुलिस हिरासत में ले लिया। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी