Breaking News

BARASATHI. विद्यालय गेट के ठीक सामने मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एससी/एसटी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज

BARASATHI. बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव स्थित रमादेवी उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय गेट के ठीक सामने बुधवार को मनबढ़ युवकों द्वारा दो छात्रों को बुरी तरह से मारने पीटने पर पुलिस ने एससी एसटी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
बताते चले कि महुआरी गांव निवासी संदीप सरोज और अमृतेश सरोज रमादेवी उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्र थे आरोप है कि पहले से ही दो दर्जन से अधिक मनबढ़ युवकों ने उन्हें घेर कर लोहे के पंच, रॉड और डंडा से बुरी तरह मारा और पीटा जिससे दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट लग गई मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों राज विश्वकर्मा शिवम सरोज समीर तथा आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के ऊपर धारा 191(2),115(2),352,351(3), बी एन एस 3(2)व एससी/एसटी सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक ओमप्रकाश पांडे हेड कांस्टेबल अजय यादव हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!