RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में विवाहित लड़की ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पति ने आत्महत्या का कारण मानसिक स्थिति ठीक नहीं होना और घरेलू कलह बताया।
थाना क्षेत्र के सेहरा गांव निवासी इंद्रजीत पटेल की विवाहित संगीता देवी बुधवार को अपने मायके इसी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव घरेलू कलह से उबकर आई थी। गुरुवार की रात अचानक संगीता देवी घर से गायब हो गई उसकी काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार की दोपहर उसका पति इंद्रजीत थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर विनोद कुमार को पत्नी के गायब होने की सूचना दिया तो उन्होंने गुमशुदगी लिखने के लिए तहरीर लिया। थोड़ी देर बाद पता चला कि संगीता मायके में घर से कुछ दूर सिवान में एक सागौन के पेड़ से अपनी ही साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दिया इसके बाद सूचना थाने पर दी गई। सूचना पाकर चौकी प्रभारी रामाश्रय कुशवाहा मौके पर पहुंचकर फांसी पर लटक रही विवाहिता को नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास एक 17 वर्ष की पुत्री शिवानी और एक पुत्र है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी