Breaking News

JAUNPUR . 830 रोगीयो का हुआ नेत्र परीक्षण 282 मोतियाबिन्द रोगी चिन्हित

JAUNPUR. जौनपुर जिले के टीडी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष स्व. राजकुमार सिंह, पूर्व प्रमुख कैलाश नाथ दुबे एवं बांकेलाल तिवारी की 30 वीं पुण्य तिथि पर शनिवार को जमालापुर स्थित स्व. राजकुमार सिंह शहीद स्मारक के पास नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन राजकुमार सिंह लाइफ लाइन व ट्रामा सेन्टर मड़ियाहूं द्वारा आयोजित किया गया।

फोटो- डॉ आलोक पिताश्री स्व. राजकुमार सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डा. आशुतोष सिंह नेत्र सर्जन ने सम्बन्धित जानकारी लोगो को प्रदान किया। इस दौरान 830 रोगियों का नेत्र परीक्षण किया एवं 282 मोतियाबिन्द के रोगियों को चिन्हित कर आपरेशन किया गया।

फोटो- डॉ आनंद पिताश्री स्व. राजकुमार सिंह को पुष्प अर्पित करते हुए

शिविर के दौरान स्वर्गीय राजकुमार सिंह के द्वय पुत्र डा. आलोक सिंह व डा.आनन्द सिंह ने विस्तार पूर्वक मरीजों से रोगों के रोकथाम के विषय मे बताया।

फोटो- निःशुल्क आंखों की ऑपरेशन पर जुटे मरीज

कार्यक्रम के पूर्व अतिथिगणों ने शहीद स्मारक पर तीनों सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह बर्राह, सात्विक तिवारी, डा. चन्द्रेश सिंह, पंकज सिंह, नीरज सिंह, अमित सिंह “मिंटू” छोटेलाल सिंह, चन्द्रप्रकाश सिंह, मनोज सिंह, आनन्द सिंह, कन्हैयालाल गुप्ता सहित सैकडो लोगो ने भाग लिया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का अरविन्द सिंह व शिवराम सिह ,”भोले” ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!