KERAKAT. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज रामपुर पर जननी सुरक्षा के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में बहुत बड़ी खेल हो रहा है। अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना की अस्पताल कर्मी धज्जियां उड़ा रहे हैं।

बता दे कि जब बीआरसी 24 न्यूज के रिपोर्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज रामपुर पर एक बजे दिन में पहुंचकर हाल जानना चाहा तो अस्पताल के मरीजों में के साथ बड़ी खामिया देखने को मिली। यहां भर्ती तीन तीन महिलाओ को डिलेवरी के बाद जननी सुरक्षा के तहत मिलने वाली सुविधाएं नदारद रही। किसी भी एक महिला को न तो नास्ता मिला न तो भोजन मिला।
इस संबंध में बेलांव गांव निवासी अनिता ने बताया कि मैं अपने मरीज को गुरुवार की रात नौ बजे भर्ती किया 10 बजे रात को बच्चा पैदा हुआ एक बज गया है हास्पिटल से खाने के लिए कुछ नहीं मिला। गद्दीपुर गांव निवासी हीरा मौर्या को तीन बजे भोर में भर्ती हुई लड़का हुआ उनकी बहु को भी खाने को नहीं मिला इसी तरह उदियासन गांव निवासी यास्मीन अपने बहु को शुक्रवार की सुबह दस बजे भर्ती किया बेटी पैदा हुई उनके बहु को भी हास्पिटल के तरफ से खाने के लिए कुछ नहीं मिला। आरोप है कि एनजीओ चलाने वाले व डाक्टर के मिली भगत से जननी सुरक्षा का पैसा गड़प कर लिया जा रहा है। जब सी एच सी के प्रभारी डा. एस के पटेल से जानकारी चाही गई तो उन्होने अपने बताया कि एनजीओ ठेकेदार तीन चार रोज से खाना नहीं दे रहा है बात हुई है जल्द ही खाना नास्ता देना शुरू करेगा ।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी