MARIYAHU. मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 16 वां मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली। रैली के दौरान मड़ियाहूं तहसील के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार मड़ियाहूं, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक के साथ राष्ट्रीय मतदान हेतु शपथ ग्रहण किया।

मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना एनसीसी और स्काउट के छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक एवं मड़ियाहूं तहसील के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में भव्य जन जागरण रैली निकाली। यह रैली मड़ियाहूं पीजी कॉलेज से प्रारंभ होकर पूरे मड़ियाहूं कस्बे में जन जागरण करते हुए वापस मड़ियाहूं पीजी कॉलेज परिसर में समाप्त हुई।

रैली के आगे मड़ियाहूं तहसील के उप जिलाधिकारी महाविद्यालय के प्राचार्य, मड़ियाहूं तहसीलदार, नायब तहसीलदार कोतवाली के प्रभारी अमित सिंह, कस्बा लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव, पंकज पाठक, डॉ श्याम दत्त दुबे, डॉ दिव्य प्रकाश, डॉ पवन मिश्रा, डॉ आशीष उपाध्याय, डॉ अरुण गौतम डॉ अमिताभ पांडेय, डॉ विवेक कुमार मिश्रा ने रैली का नेतृत्व किया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी मनोर मिश्रा, डॉ सुशील मिश्रा, डॉ सुषमा मिश्रा के साथ डा रेणुका पांडे कर रहे थे।
रैली के समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो एसके पाठक ने सभी आगंतुकों महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्रों को सफल कार्यक्रम हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी