Breaking News

MARIYAHU NEWS. डीएम और विधायक ने वनवासियों में किया कंबल वितरण

MARIYAHU. मड़ियाहूँ तहसील के रनापुर ग्राम सभा स्थित प्राइमरी विद्यालय परिसर में शीतलहर को देखते हुए वनवासी परिवारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश सिंह, उप जिलाधिकारी मड़ियाहूँ नवीन कुमार तथा मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने संयुक्त रूप से जरूरतमंद वनवासी परिवारों को कंबल वितरित किए।

फोटो-जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र एवं विधायक डॉ आरके पटेल कंबल देते हुए

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान रनापुर, दूबान, गोपालापुर एवं धरमपुर की वनवासी बस्तियों से आए सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल प्रदान किए गए। ठंड के इस कठिन मौसम में कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष की झलक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था सुचारू रही और प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
इस अवसर पर रनापुर ग्राम प्रधान शेरा पटेल, दूबान ग्राम प्रधान संतोष यादव, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल, रोहित बनवासी, चन्द्रशेखर पटेल, नायब तहसीलदार/नेखपाल पंकज पाठक, लेखपाल सोनू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने कहा कि सरकार समाज के सबसे निचले तबके को प्राथमिकता देते हुए सभी बुनियादी सुविधाएं उनके घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद असहाय न रहे, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी के साथ मिलकर यह कंबल वितरण किया गया है।

वहीं जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों के तहत वनवासी बस्तियों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा सभी वर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे कल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!