Breaking News

MARIYAHU NEWS. कर्पूरी ठाकुर विचारों के योद्धा थे, पिछड़े समाज के लिए हमेशा लड़ते रहे-विनोद शर्मा

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के जमालापुर बाजार में स्थित मुरली मनोहर इंटर कॉलेज के प्रांगण में कर्पूरी ठाकुर जी की 102 वीं जयंती कर्पूरी ठाकुर सेना के बैनर तले मनाई गई। इस मौके पर तहसील क्षेत्र के तमाम नाई समाज के लोग इकट्ठे होकर कर्पुरी ठाकुर के प्रतिमा को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया।

फोटो- नई समाज के अग्रज प्रभु नाथ शर्मा जननायक को पुष्प अर्पित करते हुए

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे जननायक के विचारों से प्रेरित होकर समाज को एक कड़ी में जोड़ने का काम करें उनका कथन और विचारधारा तभी सार्थक होगा जब एकजुट होकर आगे बढ़े। जब तक हम अलग रहेंगे तब तक कुछ नहीं कर पाएंगे। कर्पूरी जी की सोच रही है कि पूरे जमात को मुट्ठी में बाध कर रखें। हर जगह शोषण और दमन का कार्यक्रम चल रहा है उसका मुंह तोड़ जवाब देने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने नाई समाज को जागरुक करते हुए कहा कि मतदाता सूची में अपना नाम इकट्ठा जुड़वा ले तभी हम योग्य रहेंगे और खड़े हो पाएंगे। राजनीति में अगर भागीदारी करना है तो मतदाता सूची को मजबूत बनाएं और अपना नाम पूरे परिवार से जुड़वाने का काम करें।


कार्यक्रम से पूर्व जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर उपस्थित नाई समाज के लोगों ने माला पहनकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य मेहमानों को माला पहनकर स्वागत किया गया।

फोटो- केटीएस के संस्थापक राजेश शर्मा अतिथि को माल्यार्पण करते हुए

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा जिलाध्यक्ष केटीएस, राज मूरत शर्मा, बबलू शर्मा, अमरनाथ शर्मा महासचिव कर्पूरी सेना मुख्य अतिथि, नंदलाल शर्मा, नमह नाथ शर्मा एडवोकेट, विनोद शर्मा, बनवारी शर्मा, दरोगा, विकास शर्मा, अजय शर्मा, रामनिहोर शर्मा, प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष केटीएस राज मुरत शर्मा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता प्रबंधक, अत्ताउल्लाह, सुनील शर्मा, प्रभु नाथ शर्मा मौजूद रहे। संचालन कर्पूरी सेना के संस्थापक राजेश शर्मा ने किया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!