Breaking News

MUMBAI. यूजीसी कानून पर कांग्रेस का प्रहार: अर्जुन यूजीसी कानून पर कांग्रेस का प्रहार: अर्जुन सिंह का एलान—जब तक वापसी नहीं, आंदोलन जारी

MUMBAI.मुंबई में यूजीसी कानून के खिलाफ कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने अंधेरी में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि यूजीसी कानून को समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक बताते हुए कहा कि यह शिक्षा सुधार के नाम पर थोपी जा रही एक सुनियोजित साजिश है, जिसका सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा।
अर्जुन सिंह ने कहा कि आज पूरा सवर्ण समाज भय, असुरक्षा और अन्याय के माहौल में जीने को मजबूर है। यह कानून न केवल सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने वाला है, बल्कि समाज की रीढ़ कही जाने वाली शिक्षा व्यवस्था को भी कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कानून समाज के अधिकारों पर खुला हमला है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा, “जब तक यह यूजीसी कानून पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता, तब तक इसका जोरदार, संगठित और निर्णायक विरोध जारी रहेगा। मैं अपने समाज के साथ सड़क से लेकर हर मंच तक इस काले कानून के खिलाफ लड़ने को तैयार हूँ।”
अर्जुन सिंह ने समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब चुप रहने का समय खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य की है। उन्होंने आह्वान किया कि लोग आपसी मतभेद, राजनीतिक झुकाव और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर इस आंदोलन में शामिल हों।
अंत में उन्होंने कहा कि समाज की संगठित ताकत के आगे किसी भी सरकार को झुकना पड़ेगा। “हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं और तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक यह अन्यायपूर्ण यूजीसी कानून रद्द नहीं हो जाता।”

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!