Breaking News

MARIYAHU NEWS. गणतंत्र दिवस अंग्रेजों पर जीत की प्रतीक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक भावनाओं की जीत है- नपं अध्यक्ष रूकसाना

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू तहसील क्षेत्र में धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान कोतवाली परिसर में अमित कुमार सिंह ने झंडारोहण किया तो तहसील में परिसर में एसडीएम नवीन कुमार ने तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।

फोटो-नगर अध्यक्ष रुखसाना राष्ट्रपिता को माल्यार्पण करती हुई

मड़ियाहूं नगर पंचायत भी गणतंत्र दिवस मनाने में पीछे नहीं रहा। सुबह 8:05 पर नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल ने अपने वर्तमान एवं पूर्व सभासदों के साथ गांधी तिराहे पर पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्पयार्पण किया उसके बाद लौह महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए सरदार भगत सिंह तिराहे पर पहुंचकर उनके प्रतिमा पर नमन किया।

फोटो- गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र के नाम शपथ लेते हुए

8:30 नगर पंचायत कार्यालय पर तिरंगे के साथ झंडारोहण किया और राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच राष्ट्र के नाम शपथ दिलाई गई इस शपथ को अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने पढ़ा।

फोटो- नगर अध्यक्ष रुकसाना गणतंत्र दिवस पर संबोधन करती हुई

गणतंत्र दिवस पर अपनी संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना ने कहा कि आज हम नगर पंचायत कार्यालय पर गणतंत्र दिवस का महापर्व मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जो न हमारी सिर्फ अंग्रेजों पर जीत की प्रतीक है बल्कि लोकतांत्रिक भावना की जीत है।

फोटो- पूर्व सभासद अताउल्लाह खान भगत सिंह को सलामी देते हुए

उसके बाद वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर रहमत खां, सुभाष चंद्र सिंह, सभासद इजहार अहमद गुड्डू, बबलू सोनकर, अरविंद कुमार चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, सभासद मनोज कुमार सोनकर, राजेंद्र गौतम, पूर्व सभासद अनिल कुमार गुप्ता कमला साहु, राकेश कुमार गुप्ता, टम्पू सेठ, वैश फारूकी, वकार अहमद, ईशा फारूकी, विकास यादव, पूर्व सभासद डा अरुण कुमार मिश्रा, गुड्डू चौरसिया समेत काफी संख्या में नगर के संभ्रांत एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


नगर पंचायत में कार्यक्रम समाप्ति के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना अपने पूर्व सभासद अताउल्लाह खां, मो. आरिफ राईन, सभासद अरविंद चौरसिया, राजेंद्र सोनकर, मनोज सोनकर, नितेश सेठ के साथ नगर के सरकारी अस्पताल तिराहे पर पहुंच कर संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पहुंचकर झंडारोहण किया और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। संचालन कर्मचारी अनूप कुमार ने किया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!