BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी विकास खंड के पपरावन गांव के किसानों के लिए वर्षों बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब करीब 14 साल बाद गांव की साधन सहकारी समिति में खाद का वितरण पुनः शुरू हुआ जिससे किसानों को अब खाद के लिए दूर-दराज़ के क्षेत्रों में भटकना नहीं पड़ेगा।
पिछले कई वर्षों से पपरावन गांव के किसान साधन सहकारी समिति की सुविधा से वंचित थे। खाद लेने के लिए उन्हें दूसरे गांवों में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की भारी बर्बादी होती थी। जैसे ही किसानों को यह सूचना मिली कि अब खाद गांव की समिति पर ही उपलब्ध होगी, बड़ी संख्या में किसान समिति परिसर में पहुंचने लगे।
इस सराहनीय पहल में कई लोगों की अहम भूमिका रही। समिति के सेल्समैन सुशील कुमार सिंह, सरपंच सुशील पाठक, सचिन, मनोज, वीरेंद्र सिंह (अध्यापक), पप्पू शर्मा, विक्की विश्वकर्मा, डॉ. अश्वनी पाठक, कैलाश उपाध्याय, अशोक शुक्ला, प्रधान अंतिम पाठक, युवा नेता चंद्रशेखर सिंह, गंगा सिंह, राजकुमार सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रधान रवि शर्मा एवं सिपाही पाल (प्रधान) के प्रयासों से यह संभव हो सका।
किसानों ने समिति के पुनः संचालन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे खेती के कार्यों में समय पर खाद मिल सकेगी और उन्हें आर्थिक व मानसिक राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल को गांव के किसानों के हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी