Breaking News

MARIYAHU. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सलाहकार के पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने पहुंची माता कृष्णा पटेल

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहूं तहसील क्षेत्र के भानपुर में अपना दल कमेरावादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सलाहकार राजेश पटेल के पिता जी के निधन पर अपना दल कमेरावादी की मुखिया माता कृष्णा पटेल शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची।


जानकारी के अनुसार अपना दल कमेरावादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सलाहकार पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पिंडरा रहे राजेश पटेल के पिताजी के निधन के उपरांत शुक्रवार को 13वीं कार्यक्रम में अपना दल कमेरावादी पार्टी की मुखिया पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्र के तमाम नेता पहुंचकर उनका स्वागत किया एवं कार्यक्रम में शामिल होकर पूज्य पिता जी के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव दीनानाथ सरोज जिलाध्यक्ष अवधेश सरोज, जिलाध्यक्ष महिला मंच रागनी गौतम, तहसील अध्यक्ष नंदलाल पटेल, युवा नेता मोहम्मद असलम अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कश्यप, विधानसभा महासचिव ओम प्रकाश पासी सहित तमाम लोगों ने पहुंचकर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!