Breaking News

MUFTIGANJ NEWS. वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सबका मन मोहा

MUFTIGANJ. मुफ्तीगंज विकास खंड के एस एन जूनियर हाई स्कूल दुगौली के प्रांगण में वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि केराकत के विधायक व पूर्व सांसद तुफानी सरोज ने दीप प्रज्वलित और फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर छटा बिखेर दिया।
एस एन जूनियर हाई स्कूल के छात्र द्वारा 91% मार्क लाने वाले को विद्यालय के तरफ से पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया 91% से नीचे मार्क लाने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
मुर्तजाबाद के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेष राय ने विद्यालय में छात्र छात्राओं के पठन पाठन के लिए एक लाख रुपए का नकद अनुदान अपने प्रतिनिधि राजू राय के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विजय तिवारी, संजय सरोज, ओम प्रकाश यादव, लालबहादुर एडवोकेट, सीताराम इण्टर कालेज हनुआडीह के प्रबंधक व हनुआडीह ग्राम प्रधान राजनेत यादव, प्रधान दयाशंकर यादव, लालजी यादव पूर्व प्रधानाचार्य, सरपंच कृपाशंकर यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.श्याम प्रकाश सरोज ने किया। विद्यालय के प्रबंधक सत्यनारायण यादव ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रगट किया। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम में चढ़ बढ़ कर भाग लिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!