Breaking News

JAUNPUR. वैवाहिक समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत

JAUNPUR. जौनपुर जिले के सुइथाकला में गुरुवार की देर रात क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव स्थित ननिहाल में शादी समारोह में आए युवक घर वापसी के दौरान जहरूद्दीनपुर गांव के समीप सड़क हादसे में घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों का उपचार जारी है। घटना रात दो बजे के आसपास की बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
बताया जा रहा है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी विनोद कुमार (32) पुत्र जवाहिर निषाद अपने ममेरी बहन की शादी में गुरुवार रात शामिल होने सदरूद्दीनपुर गांव निवासी हरिराम के यहां आया था। जयमाल के बाद वह घर जाने की जिद में ममेरे भाई अमन और उसी गांव के सिकंदर को बाइक पर बैठाकर घर वापसी के लिए चल दिया। लखनऊ बलिया राजमार्ग पर जहरूद्दीनपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे से भिड़ गई। जिसमें तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिसमें विनोद और अमन गंभीर रुप से घायल बताए गए, वहीं सिकंदर को मामूली चोट आई। इलाज के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। जबकि अमन का उपचार जारी है। इधर शादी जैसा हंसी खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया, उधर मृतक के घर मानों वज्रपात हो गया। पत्नी और दो बच्चों समेत पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। पुलिस मामले में मृतक के भाई गुड्डू की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!