Breaking News

JAUNPUR. पति से झगड़े के बाद बच्चों के साथ भागी महिला को पुलिस ने जफराबाद स्टेशन से किया बरामद

JAUNPUR. जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज पोखरा गांव निवासी महिला अपने पति से झगड़े के बाद चार बच्चों के साथ घर से फरार महिला को पति की सूचना के बाद पुलिस ने जफराबाद स्टेशन से बरामद किया।
ऊक्त गांव निवासी सन्तोष चौहान का अपनी पत्नी पार्वती चौहान से आये दिन झगड़ा होता रहता था। पति के झगड़े से आजिज पार्वती पुत्री रितु चौहान, प्रिया चौहान, रामकेश्वर चौहान व ज्ञानकेश्वर चौहान के साथ गुरुवार को घर से भाग निकली। सन्तोष चौहान पहले तो पत्नी की काफी खोजबीन किया।उसके बाद भी जब पत्नी का पता नही चल पाया। उसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने महिला तथा उसके बच्चों के बरामदगी के लिए सक्रिय हो गई। शुक्रवार को उन्होंने मुखबिर से मिली सूचना पर महिला तथा उसके चारों बच्चों को जफराबाद रेलवे स्टेशन पर बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि महिला घर से भाग कर ट्रेन द्वारा कही भागने के फिराक में थी। उसे बरामद कर परिजनों को सौप दिया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!