Badlapur. जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव स्थित फोरलेन पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ की ओर से आ रही इनोवा कार संख्या यूपी 62 एएक्स 0007 अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर मार्ग पार विपरीत दिशा में जाते हुए बैंड-बाजा लदे ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या यूपी 62 बी 5519 से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लगभग 15 वर्षीय सक्षम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बदलापुर क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी और प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिसमें इनोवा कार सवार अशुतोष 22 वर्ष निवासी गोंडा, रहमत 25 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर, मनीष 18 वर्ष निवासी सीतापुर तथा बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर निवासी अमरजीत 39 वर्ष, मधुबन 60 वर्ष, नन्हें 32 वर्ष, मनीष गौतम 28 वर्ष, इरफान 14 वर्ष, प्रदीप गौतम 30 वर्ष शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बदलापुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी