Breaking News

BADALAPUR. अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का प्रयास पुलिस तैनात

BADALAPUR. जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के ढेमा गांव में अराजक तत्वों ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को ईंट से मारकर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास की बस्ती में तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बदलापुर क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर उक्त मूर्ति को नहला धुलवाकर मामले को शांत कराया। और सुरक्षा व्यवस्था बढ़वा दिया। वही शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!