SUJANGANJ. जौनपुर जिले के सुजानगंज थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा उ0नि0 मनोज कुमार सिंह की कार्य कुशलता के द्वारा स्थानीय थाने पर दर्ज गुमशुदगी से सम्बन्धित गुमशुदा सीलवन्ती देवी पत्नी रामसमुझ निवासिनी ग्राम सलारपुर थाना सुजानगंज उम्र 65 वर्ष, को बरामद कर आवेदक जयराम पुत्र स्व. रामसमुझ निवासी ग्राम सलारपुर थाना सुजानगंज परिजनों को महिला गुमशदा को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा महिला के बरामद हो जाने से परिजनों तथा गाँव के अन्य लोगों द्वारा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा किया गया।
थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने पर हमारी पुलिस सक्रिय होकर गुमशुदा महिला को बरामद कर परिजनों को सौपा गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी