BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बारी गांव डीह निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नातिन द्वारा सोशल मीडिया पर “जय श्री राम” कहते हुए बनाई गई रील को लेकर गांव के ही कुछ युवकों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारी गांव डीह निवासी हरिहर शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नातिन ने 4 फरवरी 2026 को अपनी सहेलियों के साथ “जय श्री राम” कहते हुए एक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। रील को देखकर गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक साहिल नाराज हो गया और युवती को धमकी देते हुए कहा कि ज्यादा सनातन धर्म का प्रचार न किया जाए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
पीड़िता ने धमकी की जानकारी अपने परिजनों को दी। जब परिजन इस संबंध में बात करने आरोपी के घर पहुंचे तो आरोप है कि साहिल व उसके परिजनों ने भी जान से मारने की धमकी दी और आगे देख लेने की बात कही।
घटना से भयभीत होकर परिजन थाने पहुंचे और लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच व अग्रिम कार्रवाई में जुट गए है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी