Breaking News

KERAKAT NEWS. सात फरवरी को मुर्तजाबाद उपकेंद्र से जुड़ी विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजाबाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 7 फरवरी दिन शनिवार को आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुरतजाबाद पर 33 केवी ब्रेकर, 33 केवी सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) तथा पैनल की मरम्मत का कार्य कराया जाना है।
मरम्मत कार्य के कारण सुबह 11:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस दौरान मुरतजाबाद उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले आवश्यक विद्युत कार्य निपटा लें तथा सहयोग बनाए रखें। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात आपूर्ति को पुनः सुचारु रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!