Breaking News

JAUNPUR. विकसित भारत अभियान के तहत कुष्ठ रोग उन्मूलन हेतु जनपद ने लिया संकल्प

JAUNPUR. जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जनपद में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं , जिसके क्रम में उन्होंने जनपद वासियों को संकल्प दिलाते हुए कहा है कि जनपद के लोग और जिला प्रशासन “विकसित भारत अभियान“ के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोडेगें। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत आसान है और यह साध्य है। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संम्भव प्रयास करेगें। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेगें। इसके साथ हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेगें और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देगें। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुडे कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देगें। इसके साथ ही प्रतिज्ञा दिलायी कि हम सभी कलंक एवं भेदभाव के प्रति शून्य सहिष्णुता के लिये “भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करेंगे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!