Breaking News

GAURABADSHAHPUR. विदेश भेजने के नाम पर युवक से सवा लाख रुपए की ठगी, दो सगे भाइयों को मुकदमा दर्ज

GAURABADSHAHPUR. जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहॉ गांव में विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से सवा लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गाजीपुर जनपद के दो सगे भाइयों के विरुद्ध धोखाधड़ी और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
कुकुहॉ निवासी निसार अहमद पुत्र मो. खालिक ने आरोप लगाया कि गाजीपुर जिले के मरदह थानांतर्गत बेदौली निवासी उदयभान राजभर और चंद्रभान राजभर पुत्रगण श्यामलाल राजभर ने उसे मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। निसार ने उनकी बातों में आकर किस्तों में कुल 1,21,000 रुपये उन्हें सौंप दिए। इसके बदले आरोपियों ने उसे कूटरचित (फर्जी) वीजा और पासपोर्ट थमा दिया। ठगी की जानकारी होने पर जब पीड़ित ने 10 सितंबर 2025 को अपने घर पर उनसे पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के निर्देश पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!