Breaking News
Add

JAUNPUR. बदमाशों द्वारा घर घेरे जाने की सूचना पर हलकान दिखी पुलिस

JAUNPUR. सरपतहां थाना क्षेत्र की सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में काजीपुर गांव में बदमाशों द्वारा घर घेरे जाने की एक महिला द्वारा कंट्रोल रूम को झूठी सूचना दिए जाने पर पुलिस हलकान दिखी। मौके पर पहुंचने पर मामला आपसी हिस्सेदारी का निकला।
बताया जा रहा है कि खुटहन थाना क्षेत्र का हिसामुद्दीनपुर निवासी कौशिक बिंद चौकी क्षेत्र में काजीपुर गांव में सड़क किनारे घर बनाकर परिवार सहित रहता है। वह तीन बेटों का पिता है। जिसमें बड़े विवाहित बेटे बृजेश की चार साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि दो बेटे नितीश और निलेश अविवाहित हैं। आरोप है कि श्वसुर द्वारा पुस्तैनी जमीन अपने दोनों छोटे बेटों को दानपात्र स्वरुप लिख दिया गया है। इसी बीच उसकी बेवा बहू मीना भी सोमवार को अपना हिस्सा मांगने काजीपुर गांव पहुंची, जहां तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। उधर भीड़ देखकर बेवा की सास देवकी ने पुलिस कंट्रोल को बदमाशों द्वारा घर घेरे जाने की सूचना दे डाली गई ।फिर क्या था, सूचना पाते ही डायल 112 की पीआरबी टीम और चौकी प्रभारी शैलेश कुमार यादव भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां मामला जायदाद में हिस्सेदारी का निकला। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

चौकी प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों द्वारा घर घेरे जाने की सूचना झूठी थी, सभी राहगीर थे।मामला बहू द्वारा हिस्सेदारी की मांग का रहा। परिवार के लोग आपस में बातचीत कर मामला सुलझाने में लगे रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!