JAUNPUR. चंदवक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी भारतीय थल सेना में तैनात फौजी की मां को दबंगों द्वारा तमंचा दिखाकर धमकी देने एवं गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। फौजी की मां पुलिस पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र शिकायत की,जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
रामगढ़ गांव निवासी अमित मिश्रा भारतीय थल सेना में पिछले 23 वर्षों से सेवारत हैं। वर्तमान में लद्दाख में चीन बॉर्डर पर तैनात हैं। उनकी माता आशा मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। बेटा सीमा पर देश की सुरक्षा में लगा है। घर पर वह अकेली रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी संजय पाण्डेय व अवधेश पाण्डेय जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को उक्त आरोपी अपने परिवार के साथ उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर संजय पाण्डेय अवैध असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आए दिन दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करते हैं और भय का माहौल बनाकर जमीन हड़पना चाहते हैं। पीड़िता आशा मिश्रा का आरोप है कि एक ओर जहां बेटा देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात है, वहीं दूसरी ओर उसकी मां गांव में दबंगों की धमकियों से डरी-सहमी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
Add
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी