Breaking News

JAUNPUR. कार चालक की लापरवाही से तीन वाहन टकराये, दो बच्चों सहित चार हुए घायल

JAUNPUR. जलालपुर क्षेत्र के हाइवे पर कोडरी फाटक के समीप अवैध कट से कार चालक की लापरवाही से तीन वाहन टकरा गए।घटना में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए।हाइवे पर थोड़ी देर जाम की स्थिति हो गयी।सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। मौके से वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू करावाया।
जलालपुर क्षेत्र के लोहगाजर गांव निवासी करमवीर सिंह जलालपुर की तरफ से अपनी कार लेकर जौनपुर की तरफ जा रहे थे।हाइवे पर बनाये गए ऊक्त स्थान पर बनाये गए अवैध कट से उन्होंने अपनी कार को मोड़ दिया। उसी समय अचानक जौनपुर की तरफ से वाराणसी जा रही बस ने कार के अगले हिस्से में टक्कर मार दिया।बस की टक्कर लगने के बाद कार पीछे की तरफ चली गई।उसी समय वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही बोलेरो उक्त कार से टकरा गई।घटना में क्रेटा कार का चालक करमवीर सिंह तथा बोलेरो सवार मनोज कुमार,उनकी पत्नी अनिता देवी तथा उनके बच्चे साक्षी व अंकित कुमार घायल हो गए।घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी गजानन्द चौबे, एसआई मोहम्मद शहनवाज के साथ मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी रेहटी भिजवाया।तीनो वाहनों राजमार्ग से हटवाकर जाम हटवाया।थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि कार को अचानक अवैध कट पर मोड़ने से हादसा हुआ।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!