JAUNPUR. जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज पचोखर मार्ग पर सोमवार की रात 8:00 बजे अज्ञात लोगों द्वारा 42 वर्षीय युवक को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवक जीवन मौत से जूझ रहा है। अभी तक परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस तक नहीं दे पाए हैं।
बताया जाता है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली मदारपुर गांव निवासी नंदलाल सरोज पुत्र नंगा सरोज उम्र 42 वर्ष सोमवार की शाम रामदयाल गंज बाजार आए हुए थे रात करीब 8:00 बजे वह लौटकर रामदयालगंज पचोखर पक्की मार्ग से घर जा रहे थे। बाजार से थोड़ी दूर पहुंचने पर सुनसान स्थान पर अज्ञात लोगों द्वारा नंदलाल सरोज को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलावस्था में सड़क पर वह पड़ा हुआ था राहगीरों ने घायल युवक के मोबाइल से ही डायल कर उसके पुत्र को सूचना मिली। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को उठाकर वाराणसी ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मस्तिष्क में गंभीर घाव होने की बात बताई और ऑपरेशन करने की कही। ऑपरेशन खर्च अत्यधिक होने के कारण परिजनों ने घायल युवक को वाराणसी से लाकर मड़ियाहूं बेलवां रोड स्थित राज क्लिनिक पर उपचार के लिए भर्ती कराया जहां पर वह जीवन मौत से जूझ रहा है। परिजनों की माना जाए तो बदमाशों की डर से युवक अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी