Breaking News

जौनपुर। बदमाशों के हमले में घायल नंदलाल सरोज की मौत, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज–पचोखर मार्ग पर सोमवार रात करीब 8 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल नंदलाल सरोज (52) की वाराणसी स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार तड़के मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहिरौली–मदारपुर गांव निवासी नंदलाल सरोज को सोमवार शाम रामदयालगंज –पचोखर पक्की सड़क के पास सुनसान स्थान पर अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था,जिसकी सूचना किसी राहगीर ने मोबाइल फोन से परिजनों को दी। परिजन उन्हें तत्काल वाराणसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। इलाज का खर्च अधिक होने के कारण परिजन उन्हें मड़ियाहूं स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर दोबारा वाराणसी ले जाया गया। ऑपरेशन की तैयारी के दौरान ही गुरुवार तड़के उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने शव को घर लाकर डायल-112 पर सूचना दी, जिसके आधार पर लाइन बाजार थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि मृतक नंदलाल सरोज का सरौना गांव में चैना सरोज के यहां रिस्तेदारी थी। इस घटना से सरौना के लोग भी काफी मर्माहत हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!