Breaking News

जौनपुर। लूट के आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान बवाल, पुलिस टीम पर पथराव

जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में लूट के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कई पुलिस वाहनों के शीशे टूट गए। हालात बिगड़ने की सूचना पर आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जाता है कि लूट के आरोपी पंकज गौतम की गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम और स्थानीय पुलिस गांव पहुंची थी। उसी दौरान उसके दादा पन्ना की तेरहवीं के चलते घर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे।
हमले में एसओजी के सिपाहियों के अलावा सिकरारा थाना के उपनिरीक्षक विनोद सिंह घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के वाहन का शीशा भी तोड़ दिया गया।
बवाल की सूचना मिलते ही करीब आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस फोर्स गांव में पहुंची। देर शाम तक पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!