Breaking News

RAMPUR. शिवरात्रि व रमजान को लेकर रामपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

RAMPUR. आगामी महाशिवरात्रि एवं रमजान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को रामपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनोद कुमार ने की। बैठक का आयोजन शाम 4 बजे किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु एवं संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

फोटो- शांति पीस की बैठक में मौजूद लोग

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

बैठक के दौरान आज़म अंसारी ने रमजान माह के संबंध में अपनी बात रखते हुए मांग की कि रोजेदारों को सहूलियत देने के लिए सहरी (भोर) के समय लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट की अनुमति प्रदान की जाए। इस पर थाना प्रभारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा तथा शासन-प्रशासन से जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार संबंधित लोगों को सूचित कर दिया जाएगा।

थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग, जुलूस मार्ग, समय सीमा तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

बैठक में उपनिरीक्षक मंजीत कुमार, उपनिरीक्षक महंगू राम, उपनिरीक्षक कबीर अली सहित छेदीलाल जायसवाल, वकील अहमद, दीपक जायसवाल, महेंद्र कुमार जायसवाल, सुजीत गुप्ता, सनोज कुमार तथा अन्य दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!