RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के औधौगिक क्षेत्र सिधवन में स्थित कास कार्पेट यार्न डायर्स कम्पनी परिवार विवाद होने के कारण सैकड़ों मजदूर भुखमरी के कगार पर मजदूरों का कहना है कि सौ से अधिक मजदूरों को कम्पनी वगैर नोटिस दिए एक फरवरी से कम्पनी को बंद कर दिया जिसमें सैकड़ों मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।मजदूरों का कहना है कि कम्पनी में चार पार्टनर है चारो सगे भाई है आपसी विवाद कर कम्पनी को बिना नोटिस बंद कर दिया दर्जनों की संख्या में आज दोपहर दो बजे मजदूर रामपुर थाना प्रभारी को मजदूरी नही दिए जाने व वगैर नोटिस का कम्पनी बंद कर दिये
इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के अनुसार जांच की जा रही है।
कम्पनी के मजदूर रंजीत सिंह ने बताया कि हम मजदूरों को बिना नोटिस के कम्पनी से बाहर कर दिया गया और दो महीने का सैलरी भी नहीं मिली है हम लोगों के बच्चे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं अगर 24घन्टे में मजदूरी नही मिला तो हम लोग अनशन करेंगे।
रंजीत सिंह, राजू दुबे, रमेश चंद तिवारी, रामु ठाकुर, शिशिर सिंह, रवि सिंह, असरफ अली, रेहान, मुस्तफा, तारीख, सतीश सिंह, सियाराम पाल, आनंद सिंह, श्याम साहू, आशीष विश्वकर्मा, देवी दुबे, विकास शुक्ला, जगरनाथ, राकेश, राजकुमार, परमेन्द्र, नीबूलाल, धीरज, दिनेश सरोज, राजेश सरोज, शशिप्रकाश सिंह, झंझट, सिंगेसर पासवान,अनिल सदा, नन्दलाल यादव, राजेश नारायण, श्रवन ठाकुर उर्फ रामु, हीरालाल पासवान, संजय, सूरज ठाकुर सहित सैकड़ों मजदूर ने कम्पनी के गेट पर किया प्रदर्शन
इस सम्बंध में कम्पनी को प्रोपाइटर राजू जायसवाल ने बताया कि हम चार पार्टनर है चारो भाई है आपसी विवाद के कारण कम्पनी बंद हो गई है मजदूरों को जो भी बकाया सैलरी है और तीन भाइ पार्टनर के वजह से नहीं मिल पा रहा है
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी