MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में एक महिला ने अपने पति पर घर छोड़कर चले जाने और भरण-पोषण का खर्च न देने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थिनी शोमा देवी पत्नी विनोद कुमार सरोज, निवासी रोशनाबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) ने आरोप लगाया है कि उनका विवाह ग्राम शुदनीपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर निवासी योगेन्द्र प्रताप सरोज से हुआ था। दंपति का एक 15 वर्षीय पुत्र भी है। महिला का कहना है कि पति बाहर जाने का बहाना बनाकर अपने गांव चला गया और परिवार का खर्च देना बंद कर दिया।
प्रार्थना पत्र में उल्लेख है कि इससे पहले भी वह एक बार घर छोड़कर जा चुका था, लेकिन वापस आ गया था। इस बार दोबारा घर छोड़कर चला गया और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। जब वह ससुराल पहुंची तो पति और उसके परिजन स्पष्ट जवाब देने से बचते रहे।
महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने बच्चे के साथ पिछले तीन दिनों से परेशान होकर भटक रही है। उसने क्षेत्राधिकारी से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित निर्णय एवं कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उसे न्याय मिल सके।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी