JAUNPUR. जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के लखऊंवा बाजार में शनिवार को रंगदारी न देने पर बदमाशों ने एक बंगाली डॉक्टर को गोली मार देने से बाजार में हड़कंप मचा हुआ है।। पैर में गोली लगने से घायल डॉक्टर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से बाजार में बदमाशों के प्रति दहशत का माहौल बना हुआ है। जौनपुर पुलिस अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार घायल डॉ. वी.के. बंगाली ने बताया कि छ: फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर अपना नाम शोले सिंह बताते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। डॉक्टर के अनुसार उन्होंने रकम देने से इनकार कर 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी।
डॉक्टर ने बताया कि शनिवार को करीब तीन बजे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश उनके क्लिनिक पर पहुंचे। इनमें से एक ने असलहा निकालकर उनके पैर में गोली मार दी। गोली चलते ही बाजार में दहशत फैल गई। गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
बाजार में चर्चा है कि जिस समय डॉक्टर को बदमाश रंगदारी के लिए मैसेज किया था अगर इस समय 112 पुलिस की जरिए सक्रिय हुई होती तो शनिवार को यह घटना नहीं घटती पुलिस की निष्क्रियता से जौनपुर में बदमाशों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी