JAUNPUR. जौनपुर जिले के केराकत के मनियरा मोड़ स्थित शाही दरबार के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शेखजादा निवासी अमन यादव जो पास के एक स्कूल में शिक्षक हैं, छुट्टी के बाद बॉसबारी निवासी कार्तिक दुबे के साथ बाइक से जौनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मनियरा मोड़ के पास पहुंचे सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे।
धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने अमन यादव, करिया सोनकर, संतरा देवी समेत अन्य घायलों का उपचार शुरू किया, जबकि कार्तिक दुबे की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी