Breaking News

FIROZABAD. फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला व बच्ची की मौत

FIROZABAD. फिरोजाबाद थाना अरांव क्षेत्र में मैनपुरी रोड स्थित निन्नू मल कोल्ड के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग Mainpuri निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में एक महिला और एक मासूम बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थाना अरांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर से जा भिड़ी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!