Breaking News

MUMBAI. अंधेरी में संत श्री सेवालाल जयंती उत्सव, सर्व समाज की रही सहभागिता

MUMBAI. मुंबई में धार्मिक संस्था श्री सेवालाला वेल्फेयर सोसायटी द्वारा संत श्री सेवालाल महाराज की जयंती के अवसर पर रविवार देर शाम अंधेरी (पूर्व) के निकलावडी स्थित संत श्री सेवालाल महाराज मंदिर परिसर में ‘संत श्री सेवालाल जयंती उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संत श्री सेवालाल महाराज की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
सोसायटी के सेक्रेटरी गणेश राठोड ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन संस्था द्वारा पिछले 17 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। प्रातःकाल भक्तों ने बंजारा समाज के धर्मगुरु संत श्री सेवालाल महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात शाम 6 बजे से देर रात तक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन चुका है।


इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक मुरजी पटेल, नगरसेविका दिशा संध्या सुनील यादव, पत्रकार राजू राठोड, प्रमोद सावंत, रविकांत शुक्ला, अशोक मिश्रा, संजय खंडागले, पत्रकार एसआर यादव, एसएन यादव, राकेश सिंह, राहुल बोदोड़े और रंजीत दुबे का संस्था अध्यक्ष मारुति राठोड ने सत्कार किया।
कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के उपाध्यक्ष अर्जुन राठोड, कोषाध्यक्ष शंकर राठोड,पुजारी गोविंद राठोड, भोजू राठोड, उमेश चव्हाण, रामचंद्र चव्हाण, राजू चव्हाण और चंदू राठोड ने सराहनीय योगदान दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!