Breaking News

जौनपुर। हैंडपंप खराब होने से पानी के लिए त्राहि-त्राहि, ग्रामीणों ने लगाई सुधार की गुहार

जौनपुर। विकास खंड धर्मापुर के उत्तरगांवा गांव में पिछले एक माह से इंडिया मार्क-टू हैंडपंप खराब पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर गांव की निवासी प्रमिला देवी ने विकास खंड अधिकारी (BDO) को प्रार्थना पत्र सौंपकर हैंडपंप मरम्मत की मांग की है।
उत्तरगांवा निवासिनी प्रमिला देवी पत्नी पंचधारी पाल ने बताया कि उनके निवास के पास लगा सरकारी हैंडपंप पिछले एक महीने से खराब है। पानी पीने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए ग्रामीणों को काफी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। प्रमिला देवी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सोमवार को खंड विकास अधिकारी धर्मापुर को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि पानी की किल्लत से रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित कर हैंडपंप को अविलंब ठीक कराया जाए। इस अवसर पर पीड़ित महिला ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण अन्य उच्चाधिकारियों से संपर्क करेंगे। खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है शीघ्र ही मरम्मत कर हैंडपंप चालू करवा दिया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!