Breaking News

JAUNPUR. मानक के विपरीत कार्य पर बिफरे मुख्य विकास अधिकारी, दिए सख्त निर्देश

JAUNPUR. बरसठी विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सख्त नजर आए। उन्होंने गुरुवार को ग्राम पंचायत हरद्वारी स्थित अंत्येष्टि स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शवदाह गृह में लगे टीन शेड के पोल की मोटाई मानक से कम पाई गई। वहीं इंटरलॉकिंग ईंट उखड़वाकर जांच कराने पर नीचे गिट्टी नहीं मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

सीडीओ ने शौचालय एवं स्नानघर के निर्माण कार्य और पानी की टंकी की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने सीईपीआरडी विकास यादव को निर्देशित किया कि सभी कार्य मानक के अनुरूप तत्काल दुरुस्त कराएं और गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत लखराव में निर्मित अमृत वाटिका का निरीक्षण किया। व्यवस्था से संतुष्टि जताते हुए उन्होंने नर्सरी विकसित करने और अधिक पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत गनेशपुर में बने मिनी स्टेडियम का भी उन्होंने जायजा लिया। यहां सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के लिए पिच क्यूरेटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। स्थानीय स्तर पर क्यूरेटर न मिलने पर उन्होंने मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज से पिच क्यूरेटर की सलाह लेने का सुझाव दिया। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नव युवक बजरंग दल गठन की बात कही तथा एक स्टोर रूम निर्माण के भी निर्देश दिए।

इस दौरान ग्राम प्रधान गुलाब यादव ने क्षेत्र में ट्रांसफार्मर एवं प्रकाश व्यवस्था की मांग रखी, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में सीडीओ ने स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न विभागों के पटल की जानकारी ली और फाइलों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग, सचिव धनुषधारी यादव, तकनीकी सहायक एचपी सिंह, दिनेश मौर्य,एपीओ दिनेश कुमार,वीरेंद्र पटेल,जवाहरलाल यादव, तालुकदार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

सीडीओ के औचक निरीक्षण से विभागीय हलकों में हड़कंप की स्थिति रही।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!