जौनपुर। जिले के पवांरा पुलिस ने महिला व उसकी बेटी से मारपीट करने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमोध गांव निवासी ऊषा देवी ने थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि 28 जनवरी की दोपहर करीब बारह बजे उसके पड़ोसी राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित चार लोग उसको जमीनी-विवाद को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसे तथा उसकी बेटी को लात-घूंसों व लाठी-डण्डों से मारने-पीटने लगे तथा जान से मारने की धमकी दिये । इस प्रकरण में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दोनों मां-बेटी का मेडिकल कराकर एवं तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया गया है और जांचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी