जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर नगर में आयोजित पंच दिवसीय हनुमत कथा एवं दिव्य दरबार के पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े और डीजे के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर रथ के आगे चल रही थीं।
“कलश यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं और रथ पर महिलाएं ने घरों के छतों से की फूलों की वर्षा”
कलश यात्रा के पहले परमपूज्य पीठाधीश्वर रुद्रेश्वर महाराज जी व श्री दिगंबर 1008 अजब आनंदपुरी जी महाराज ने विधि विधान से बेदी पूजन किया। कलश यात्रा में शामिल पीतांबरधारी 251 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भगवान श्री हनुमान जी महाराज का नाम संकीर्तन करते चल रही थीं।

रथ पर रुद्रेश्वर महाराज जी व अजब आनंदपुरी जी महाराज विराजमान रहे। रथ के आगे श्रद्धालुजन गाजे बाजे संग भगवान का नाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा के मौके पर जय श्री राम, जय हनुमान जी के संकीर्तन से समूचे नगर गुंजायमान हो गया था।कलश यात्रा गुड़हाई मोहल्ला से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कथा स्थल श्री रामलीला कमेटी मैदान गुड़हाई पहुंच कर समाप्त हुई। अंजही मोहल्ला स्थित शिव पार्वती मंदिर, सर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति, जायसवाल समाज,एवं युवजन संघ सहित आदि संगठनों द्वारा जगह-जगह जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।सीओ प्रतिमा वर्मा व थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने मयफोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए लगे रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता अजय शंकर दुबे, चेयरमैन कपिल मुनि, सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू, राजकुमार ऊमरवैश्य, विशंभर दुबे, सुरेंद्र बच्चा, आलोक साहू, मिथिलेश सरोज, निशू केसरी, रंजीत गुप्ता, सी के ऊमरवैश्य, बिजेंदर जायसवाल, राजीव गुप्ता, वरुण गुप्ता, मनोज जायसवाल, सुरेश सोनी, अनिल भरे, आशीष रानू, देवी प्रसाद गुप्ता व आदित्य गुप्ता आदि मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी