Breaking News

जौनपुर। कक्षा 4 की दो छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर लगाया छेड़खानी का आरोप, विद्यालय में हंगामा

जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महमदपुर पट्टी हुलास में तैनात प्रधानाध्यापक पर कक्षा 4 की दो छात्राओं ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग विद्यालय पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि दोनों छात्राएं रोजा के चलते छुट्टी लेने प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार निषाद पुत्र मिठाईलाल ग्राम खानपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर के पास गई थीं।
छात्राओं का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने छुट्टी देने से इनकार करते हुए अनुचित व्यवहार किया। किसी तरह बहाना बनाकर दोनों छात्राएं घर पहुंचीं और परिजनों को रो-रोकर पूरी घटना की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही लगभग 50 की संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थिति को देखते हुए किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को शांत कराया और आरोपी प्रधानाध्यापक को थाने ले गई।
पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा छात्राओं के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अभिभावकों ने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!