JAUNPUR. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के एक ब्राह्मण युवक को अज्ञात लोगों द्वारा सीने एवं पेट में बेरहमी से चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया और हत्या कर हत्यारे फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया । वहीं सूचना पर मड़ियाहू सीओ सर्किल की फोर्स एवं एस ओजी प्रभारी मौके पर पहुंचकर शक के आधार पर हत्या में शामिल एक युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बताया जाता है कि बरसठी थाना क्षेत्र के राजेश शुक्ला का 25 वर्षीय पुत्र शिवम शुक्ला रविवार की दोपहर गांव के प्राइमरी स्कूल स्थित बाउंड्री के पास बैठा हुआ था तभी कुछ लोग आए और उसको मगरमू जमुनीपुर मार्ग पर स्थित घर से 500 मीटर दूर बगीचे में ले गए जहां पर उसके पेट और सीने में बेरहमी से चाकुओं से गोद गोद कर मारना शुरू किया किसी तरह युवक उन लोगों से बचते बचाते घर की तरफ भागा लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद हत्यारे फरार होना बता रहे हैं। घटना को किसी प्रत्यक्षदर्शी द्वारा देखने की बात नहीं बताई जा रही है।
युवक की सरेराह लबे सड़क चाकुओं से लहू लोहान होकर गिरे होने की सूचना जब आसपास के लोगों तक पहुंची तो परिवार एवं गांव में हाहाकार मच गया और तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। जिसके कारण सूचना बरसठी थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव को दिया गया। सूचना पाकर पुलिस कुछ ही देरी में घटना स्थल पर पहुंची तो हत्या के प्रति लोगों में आक्रोश देख थानाध्यक्ष ने वायरलेस सेट से जिले को जानकारी दिया इसके बाद क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा एवं सीओ सदर और मड़ियाहूं, रामपुर, मीरगंज, नेवढ़िया, सुरेरी, की फोर्स शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पहुंच गई और इसके साथ ही एसओजी प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह भी मौके पर बुला लिए गए। पुलिस फोर्स परिजनों एवं ग्रामीणों को समझा रहे थे कि इसी वक्त मृतक की बहन ज्योति ने बताया कि कल गांव का एक युवक जो सरोज बिरादरी से है वह घर पर आया था और चाकू से भाई की हत्या की बात करने की धमकी दे रहा था। इसी शक आधार पर पुलिस मगरूमू गांव निवासी विकास यादव के घर दबिश दिया तो विकास यादव तो नहीं मिला लेकिन आरोप है कि पुलिस ने जब घर की तलाशी लिया तो उसका कपड़ा भीगा हुआ था और खून के निशान भी लगे हुए थे इसके बाद पुलिस ने परिजनों को तुरंत विकास को बुलाने की बात कही। फिलहाल पुलिस किसी तरह शव को कब्जे में लेकर खाने ले जाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही इस सरेराह युवक की हत्याकांड की खुलासा करने के लिए लगी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी