Breaking News

जौनपुर। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमके जौनपुर के धर्मेश यादव, स्वर्ण-रजत पदक जीतने पर भव्य सम्मान

जौनपुर। मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन जौनपुर के तत्वावधान में आज आयोजित एक गरिमामय समारोह में 45वीं मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश, जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी धर्मेश यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान ने की।


ग्राम प्यारेपुर, पोस्ट सदर, जौनपुर निवासी धर्मेश यादव (पुत्र स्व. चंद्रजीत यादव) ने प्रतियोगिता में जेवलिन थ्रो में रजत पदक तथा बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के सदस्यों ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान ने धर्मेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जौनपुर के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धर्मेश यादव मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के सबसे युवा सदस्य हैं और उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जनपद का मान-सम्मान प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।
श्री श्याम मोहन अग्रवाल (दीपू जी) ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया, वहीं डॉ. मदन मोहन वर्मा ने एसोसिएशन परिवार की ओर से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। श्री हरीश चंद्र ने भी धर्मेश यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव घनश्याम साहू, कोषाध्यक्ष रामेश्वर केसरवानी, सुरजीत कपूर, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, सुरेंद्र जायसवाल, पूर्व सेलटैक्स अधिकारी बी.डी. उपाध्याय, सूर्य प्रकाश (कल्लू नेता), के.के. जायसवाल तथा लखन सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आशा है धर्मेश यादव भविष्य में भी इसी प्रकार जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!