Breaking News

मुंबई। भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई 
मुंबई। ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा महिला मोर्चा, उत्तर-पश्चिम जिला की महिला कार्यकर्ताओं ने अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर कड़ी आपत्ति जताई।
मनपा के/पश्चिम प्रभाग समिति की पूर्व अध्यक्ष व नगरसेविका सुधा सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस राष्ट्रविरोधी कृत्य के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की एआई क्षमता को सलाम कर रही है और ऐसे में एआई समिट को बदनाम करने की कोशिश देश के हितों के खिलाफ है।

*मोदी का विरोध करते-करते करने लगे देश का विरोध*

भाजपा, उत्तर-पश्चिम जिला की महामंत्री संध्या सुनील यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब वे देश के खिलाफ प्रदर्शन करने के स्तर तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि एआई समिट कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन था। ऐसे कार्यक्रम का विरोध करना उचित नहीं है।


उन्होंने बताया कि इस समिट में कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और भारत के प्रयासों की सराहना की। ऐसे वैश्विक मंच पर विरोध प्रदर्शन करना देश की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा, उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष और नगरसेविका प्रीति सातम, महामंत्री रुपाली सावंत, महामंत्री हेतल उपाध्याय, नगरसेविका ममता पंकज यादव, नगरसेविका दिशा संध्या सुनील यादव, राखी विपुल गुप्ता, राखी योगेश गुप्ता, सुषमा गणेश देसाई, समिधा उमेश राणे, सिंधु ताई आवारे, भारती उफाले सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा, उत्तर-पश्चिम जिला की कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थीं।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!