जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में 25 वर्षीय युवक शुभम शुक्ला की दिनदहाड़े चाकू मारकर की गई हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 21 फरवरी को क्रिकेट खेलने के दौरान शुभम शुक्ला और विकास यादव के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में रविवार को विकास यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुभम को मगरमु रोड पर बुलाया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस की जांच में मुख्य आरोपी मृतक का दोस्त निकला पुलिस ने रसुलहा भीटा के पास से सुबह 10:30 बजे सभी आरोपियों गिरफ्तार किया है जिसमें एक बाल अपचारी आरोपी बताया जा रहा है। सभी के ऊपर गंभीर धारा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी