Breaking News

जौनपुर। पत्रकार को जान से मारने की धमकी, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर। जिले के थाना जलालपुर क्षेत्र के नहरिया चौहान गांव में एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आरोप है कि दबंगों और कथित भू-माफियाओं के गठजोड़ ने पत्रकार के घर पहुंचकर अवैध रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ खबर चलाने के कारण रंजिशन यह धमकी दी गई।

पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी पैतृक संपत्ति हड़पने की साजिश कर रहे हैं और लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट कहा है कि यदि उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नामजद आरोपियों की होगी।
पत्रकार संगठनों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला लोकतंत्र पर हमला है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!