Breaking News

जौनपुर। मछलीशहर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद में नकल एवं फर्जी परीक्षार्थियों पर सख्ती के तहत थाना मछलीशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 23 फरवरी को थाना मछलीशहर की टीम परीक्षा शांति-व्यवस्था ड्यूटी में नरेन्द्र बहादुर इंटर कॉलेज घघरिया में तैनात थी। इसी दौरान केंद्र व्यवस्थापक प्रमोद कुमार शर्मा ने सूचना दी कि साहस यादव पुत्र शेषमणि यादव, निवासी ग्राम डगरियांव पोस्ट डमरुआ थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर, मनीष यादव नामक परीक्षार्थी के स्थान पर अवैध रूप से परीक्षा दे रहा है।
सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव व कांस्टेबल रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोप सत्य पाए जाने पर अभियुक्त को सायं 5:30 बजे हिरासत में ले लिया। मंगलवार 24 फरवरी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि परीक्षा की शुचिता भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!